Schemes

RUDSETI

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक द्वारा उत्तराखण्ड राज्य विशेषतः जनपद पिथौरागढ़ तथा चम्पावत के ग्रामीण बेरोजगारों के लिये स्वरोजगार तथा प्रशिक्षण के लिये एक नई पहल की गयी है। इस हेतु बैंक द्वारा नाबार्ड के सहयोग से पिथौरागढ़ में थरकोट ग्राम्य विकास विभाग के परिसर में एक ग्रामीण विकास एवं स्वनियोजन प्रशिक्षण संस्थान (रूडसेटी) की स्थापना की गयी है। यह संस्थान प्रायोजित करने वाला उत्तरांचल ग्रामीण बैंक देश के चुनिंदा ग्रामीण बैंकों में से एक है।

इस केन्द्र में ग्रामीण बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु मोबाईल रिपेयर सम्बन्धी प्रथम व्यावसायिक ट्रेड का 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 06.04.2009 से दिनांक 30.04.2009 तक की अवधि में आयोजित किया जा चुका है।

उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में ग्रामीण बेरोजगारों को स्वनियोजन हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था उत्तरांचल ग्रामीण बैंक द्वारा की जाती है। प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें बैंक से ऋण सहायता भी प्रदान की जाती है।

रूडसेटी द्वारा आगामी अवधि में निम्न अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

  1. उद्यान
  2. पर्यटन विकास एवं गाईड प्रशिक्षण
  3. खाद्य एवं फल प्रसंस्करण
  4. मधु मक्खी पालन
  5. डेस्कटाप प्रिंटिंग, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी।
प्रशिक्षण के लिये समस्त व्यय बैंक द्वारा वहन किये जाते हैं।

इस केन्द्र का लाभ प्राप्त करने के लिये हमारे क्षेत्रीय कार्यालय, जी0आई0सी0 रोड़, पिथौरागढ़ से दूरभाष संख्या 05964-225470 पर सम्पर्क किया जा सकता है।